A focus on public service, governance, and development

Sawai Madhopur


सवाईमाधोपुर की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करती दिया कुमारी

कहते है जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होता है इसीलिए जनप्रतिनिधि को अपने अधिकारों और कर्तव्यों का ध्यान रखते हुए क्षेत्र के चहुमुँखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिये।
समाज का हर वर्ग अपने नेता से सुरक्षा, विकास और समस्या के त्वरित निराकरण की अपेक्षा रखता है। जनप्रतिनिधि द्वारा किये गये कार्य वर्तमान और भविष्य को विकास के पथ पर सुरक्षित और सदैव मार्गदर्शित करते हैं।
ऐसे ही एक जनप्रिय नेता है दिया कुमारी जिन्हें बचपन से ही राजनीति, देशभक्ति और जनसेवा की प्रेरणा और माहौल मिला जिसके कारण आज वो विकास और समपर्ण का पर्याय बन गई है।

दिया कुमारी ने सशक्त विकास की राह में गहराईयों का अध्ययन करते हुए यह महसूस किया कि जब तक बालिकाओं का प्रारम्भिक से उच्च स्तर तक शिक्षा, हर गांव में चिकित्सा सुविधा, गांव-ढाणी-शहर तक आवागमन कनेक्टिविटी, सीवरेज कार्य, युवाओं को रोजगार, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन व खेलों के माध्यम से रोजगार और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण व नवीनकरण पर्यटन को बढ़ावा व रोजगार सृजन, उद्योगों की स्थापना जैसे अनूठे प्रयास नहीं होंगे तब तक विकास सम्भव नहीं है इसी के चलते राजनीति में अपना पहला कदम रखते हुए सवाईमाधोपुर की विधायक रहने के दौरान दिया कुमारी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ग्रामीण और शहरी विकास, बालिका शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, खेल, सांस्कृतिक व रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया जिसकी क्षेत्रवासियों द्वारा हमेशा प्रशंसा की जाती रही है। दिया कुमारी ने हमेशा से यह प्रयास किया है कि वे स्वयं एक समर्पित जनप्रतिनिधि रहे वहीं उन्होंने जनता से एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन की अपेक्षा की है।